साइबर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज खिचड़ी मेला ड्यूटी के दौरान साइबर अपराधों से आम जन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने अपनी टीम के साथ थाना चौक अंतर्गत महाराजगंज क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा ।इस दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी काल ,ओटीपी, लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट और ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया लोगों को सलाह दी गई कि वह किसी भी संदिग्ध काल ,संदेश या लिंक पर प्रक्रिया ना दें, अपने व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा ना करें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की समझाइए गई। पुलिस ने समय पर शिकायत दर्ज करने के लिए धन वापसी की संभावना बढ़ाने की इस कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा और प्रशंसा किया । कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए। जिससे लोगों ने समझाया जा सके।



