महाराजगंज में सत्ता दल के नेता सहित चार से 1.43 करोड़ की ठगी।
जमीन और तंत्र-मंत्र के नाम पर फसाया जाल में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज में भाजपा नेता गौतम तिवारी सहित चार लोगों से 1.43 करोड रुपए की ठगी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपित ने तंत्र मंत्र और जमीन दिलाने के नाम पर नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर दिखाकर रुपए दुगना करने का लालच दिया। पैसे वापस मांगने पर पीड़िता को एक वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई । पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की विधिक कार्रवाई आश्वासन स्थान दिया है।
जब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो उन्हें दौड़ाया गया और दबाव बनाने के लिए वीडियो बनाकर उसे भाजपा नेता के साथ प्रसारित करने की धमकी दी है, और यह वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है ।
भाजपा नेता गौतम तिवारी के अनुसार आरोपितों ने पहले निचलौल क्षेत्र में जमीन दिलाने का दावा किया। बाद में बनारस के अस्सी घाट के पास करीब एक एकड़ जमीन दिलाने की बात कही, यह भी कहा गया है कि उनकी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी गई है ।
इसी क्रम में भाजपा नेता को बनारस के एक कमरे में ले जाया गया जहां अंधेरे में रखे नोटों की बंडल दिखाएं गए ।आरोप है कि वह नोट नहीं थे, पता चला कि ये असली नोट नहीं है बल्कि कागज के बंडल थे और पूरा दृश्य एक ट्रैप में फंसाने का जाल था। जिसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो के स्थान की जानकारी से इनकार किया जा रहा है यह कहा गया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया थाने में तहरीर अभी नहीं प्राप्त है ,तहरीर मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



