LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशराज्यशिक्षा

कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल लार के छात्र ने ‘नीकु रोबो’ नामक उन्नत रोबोट बनाया

बोला कोलम्बस : मेरा अभिमान- मेरे बच्चे

एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण 

योग्य गुरु अपने शिष्य को सदा ऊँचाईयों पर देखना चाहता है। अच्छे शिक्षण व बेहतर प्रशिक्षण से कम उम्र के बच्चे भी ऐसा प्रदर्शन करते हैं जिससे बड़े लोग भी दांतों तले ऊँगली दबा लेते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार को कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मीडिया ने देखा। 

गुठनी का लाल यूपी के कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल लार में मिसाल कायम किया।  ‘नीकु रोबो’ नामक उन्नत रोबोट तैयार कर एक छात्र ने न सिर्फ अपना बल्कि अपने स्कूल का भी नाम रोशन किया।  रविवार को दोपहर स्थानीय मीडिया की पूरी टीम लार के चनुकी मोड़ स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में थी। प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिँह के आमंत्रण पर पहुंचे मिडियाकर्मियों ने छात्रों द्वारा बनाये गए आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कई अनोखे प्रोजेक्ट को परखा। कक्षा 11 के छात्र नवीन जायसवाल जो गुठनी निवासी दिलीप कुमार जायसवाल के पुत्र हैं, ने ‘नीकु रोबो’ नामक उन्नत रोबोट बनाकर गुठनी के साथ-साथ यूपी व बिहार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह रोबोट छात्रों की तकनीकी समझ, प्रोग्रामिंग ज्ञान और इनोवेशन क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है। नवीन का यह प्रोजेक्ट स्कूल में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘रेस्क्यू एआई होम’ है, जिसे छात्रों ने आधुनिक सुरक्षा तकनीक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इस मॉडल में आग लगने पर सिस्टम स्वतः सक्रिय होकर मकान के पीछे लगे सेफ्टी दरवाजे को खोल देता है। जिससे घर के लोग रेम्प के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं। यह प्रोजेक्ट आपदा प्रबंधन और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी को एक नई दिशा देता है। इसके अलावा एडवांस रोड मॉडल भी छात्रों द्वारा तैयार किया गया है, जिसे क्लास 11 के छात्र जनुआ गांव निवासी आदर्श कुमार पांडेय, दीपक सिंह, सन्नी सिंह और अमन साह ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह मॉडल भविष्य की स्मार्ट सड़क व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और सुरक्षित परिवहन ढांचे को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन सभी एआई और रोबोटिक्स प्रोजेक्टों को तैयार करने में स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार सिंह, वाइस प्रिंसिपल विनीत कुमार वर्मा तथा एआई टीचर आदित्य कुमार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। गुठनी और आसपास के क्षेत्रों में इन बच्चों की सफलता पर खुशी और गर्व की लहर है। कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र लगातार तकनीकी नवाचारों के जरिए अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

**********************

Ad👇

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!