उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अवैध वसूली का विरोध करने पर कर्मचारी ने सभासद प्रतिनिधि पर किया हमला।

सभासद प्रतिनिधि ने लगाया आरोप, दी तहरीर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली कर रहे नगर पंचायत कर्मचारी का विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि पर हमला कर मारपीट किया।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर की सभासद कंचनलता यादव के प्रतिनिधि सन्नी देवल यादव ने बताया कि नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात शोभित गुप्ता द्वारा बीते कुछ दिनों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। जिसके बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भी फोन कर सूचना दी गई। लेकिन कर्मचारी द्वारा आवास लाभार्थियों पर नपं कर्मचारी का धौंस जमा कर वसूली किया जा रहा था। शुक्रवार को शिवालय तालाब के पास मौजूद कर्मचारी से अवैध वसूली के संबंध में पूछताक्ष कर वसूली का विरोध किया। जिस पर उग्र हो कर कर्मचारी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सभासद प्रतिनिधि पर हमला करते हुए मारपीट किया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!