LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलेखशिक्षा

पीजी कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता

स्वाभिमान जागरण देवरिया

राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत स्वामी देवानन्द पीजी कालेज मठ लार, देवरिया में दिनांक 24-01-2026 को प्रातः 11:00 बजे से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विषयः “युवा मतदाता और मजबूत लोकतंत्र” था। इस प्रतियोगिता में कुल 42 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंण्डल के सदस्यः- 1- सहायक आचार्य श्री सूरज मिश्रा, 2- सहायक आचार्य श्री बृजेश कुमार, 3- सहायक आचार्य डा० सागर मौर्य, विजेताः- 1. न्यासा शुक्ल पुत्री अमित शुक्ल, बी०यस्-सी० प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान 2- खुशबु कुशवाहा पुत्री संजय कुशवाहा, बी०यस्-सी० प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान 3- काजल कुशवाहा पुत्री नन्दलाल कुशवाहा बी०ए० प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान मुख्य वक्ताः- इस विषय के मुख्य वक्ता डा० हेमन्त कुमार मिश्र, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग रहे। इन्होने ने मतदाता के इतिहास लोकतंत्र में युवाओं के योगदान विषय पर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रह्मानन्द सिंह ने लोकतंत्र का वैदिक इतिहास को वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोडते हुए छात्र/छात्राओं के वोटर बनने तथा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का संचालन एन०एस०एस० के कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य श्री विनय कुमार बरनवाल, श्री लल्लन प्रजापति, श्री सोनू पाल, डा० संतोष कुमार गुप्ता, श्री ललित कुमार, गुंजन रानी, श्रीमती गायत्री जायसवाल एवं अन्य प्राध्यापकों सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!