उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एस एस बी 22 वीं में वाहिनी परिसर में श्रद्धा से मनाई गई बसंत पंचमी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज के परिसर स्थित मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत सजा सज्जा के साथ पूजा अर्चना के साथ पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर की गरिमामई उपस्थिति रही ।पूजन कार्यक्रम में सभी अधिकारी जवान तथा संदीक्षा के सदस्य शामिल हुए ,पूजन के उपरांत सांदीक्षा की ओर से बसंत पंचमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्ष ऋचू ठाकुर ने की ।कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पीले वस्त्र धारण कर बसंत पंचमी उत्सव को पारंपरिक रूप मनाया ।परिसर रंगोली फूलों एवं आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत संगीत एवं बसंत पंचमी से संबंधित प्रस्तुतियां दी गई जिससे वातावरण उल्लास और सांस्कृतिक चेतना में सरोवर हो गया। यह आयोजन सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!