गुटखा व भाँग की गोली खाने पर पिता की डांट से पुत्र लापता
नगर पंचायत लार के कोईरी टोला की घटना

स्वाभिमान जागरण देवरिया
किशोरवय लड़कों की उम्र तूफान व विरोध की उम्र होती है। बुरी संगत में पड़ने के बाद इस उम्र के बच्चे गलत कदम उठाकर न सिर्फ खुद बल्कि अपने परिजनों को भी संकट में डाल देते हैं।
ताज़ा घटनाक्रम लार कस्बा के कोईरी टोला का प्रकाश में आया है। जहाँ एक पिता ने अपने लाडले को भांग की गोली व गुटका खाने पर फटाकर लगाई। पुत्र को पिता की बात इतनी नागवार लगी कि वह वह घर ही छोड़ कर लापता हो गया। अब परिजन परेशान हैं और पुलिस को तहरीर देकर बच्चे को खोजने में मदद की गुहार कर रहे हैं।
इस संबंध में सफीक अहमद पुत्र स्व० निजामुदिन खान निवासी कस्बा लार कोईरी टोला वार्ड थाना लार जनपद देवरिया ने पुलिस को सूचना दी है कि उनका बेटा अरमान खान उम्र लगभग 15 वर्ष जो गुटका तम्बाकू व बम्ब बम (भांग) का सेवन करता था उसी बात को लेकर लड़को को डाटा बोला गया था जिसके कारण दिनांक 19/01/026 को समय लगभग 5 बजे शाम को नराज होकर कही चला गया जिसका काफी तलास किया गया लेकिन नही मिला व अभी तक घर नही आया है।
इस संबंध में लार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



