अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महाराजगंज का कीर्तिमान, 2025 ऐतिहासिक वर्ष जिलाधिकारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 कानून व्यवस्था के लिहाज से जनपद के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियां से भरा रहा। उन्होंने बताया कि हत्या, लूट ,बलात्कार ,चोरी और वाहन चोरी जैसी गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिसमें जनपद में शांति और सुरक्षा माहौल सुदृढ़ हुआ है ।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी ,गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाइयों ,सीसीटीवी निगरानी, साइबर अपराधों में धन वापसी के अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सात पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदको से सम्मानित किया गया । परेड में पुलिस, महिला पुलिस ,पीएसी और एनसीसी सहित 9 टोलियो ने अनुशासन और एकता का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया।



