हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
मईल पुलिस को मिली क़ामयाबी

स्वाभिमान जागरण मईल। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2025 धारा 352,109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय उर्फ छोटे पुत्र श्री राकेशचन्द पाण्डेय निवासी भागलपुर थाना मईल जनपद देवरिया को आज दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर भागलपुर चौराहे से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पैमाइश के दौरान हुए विवाद/ कहासुनी को लेकर वादी व वादी के परिवार के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दिए जिसके संबंध थाना थाना मईल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 158/2025 धारा 352,109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. अतुल पाण्डेय उर्फ छोटे पुत्र श्री राकेशचन्द पाण्डेय निवासी भागलपुर थाना मईल जनपद देवरिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 101/2023 धारा 323,506 भादवि थाना मईल जनपद देवरिया।
2. मु0अ0सं0 178/2024 धारा 191(2),115(2),352,351(3) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया।
3. मु0अ0सं0 179/2024 धारा 333,115(2),352,351(3),304(4) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया।
4. मु0अ0सं0 67/2025 धारा 131,351(2) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया।
5. मु0अ0सं0 158/2025 धारा 352,109(1) बीएनएस थाना मईल जनपद देवरिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 संतोष सिंह थाना मईल जनपद देवरिया।
2. का0 रोहित यादव थाना मईल जनपद देवरिया।
3. का0 सुनील पाल थाना मईल जनपद देवरिया।



