उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

मंगलवार को अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन बैकुंठपुर के सचिवालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उपेंद्र सहानी व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा सतीश नरायन पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपेंद्र सहानी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए युवाआओं को संगठित होकर राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करना होगा। जिससे गांव में व्याप्त अशिक्षा, कुपोषण, अंधविश्वास, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। प्रधानाचार्य डा सतीश नरायन पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम व राष्ट्र के प्रति श्रद्धाभाव उत्पन्न होता है। जिससे देश व समाज को प्रगति के पथपर ले जाने का जज्बा पैदा होता है। संचालन श्रीकिशुन राम ने किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, श्री नरायन, शालिनी, नेहा, मनीषा, सुमन अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!