उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने की अधिकारियों की उपस्थिति के वास्तविक समय की मॉनिटरिंग।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सोमवार को एस आई आर में प्राप्त दावों व आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई ।इस बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई आरओ व एईआरओ व अतिरिक्त एईआरओ की उपस्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व अपने सुनवाई स्थलों पर उपस्थित रहे ।पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही वह वहां से प्रस्थान करें ।इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम डॉ.प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने प्रक्रिया की तकनीकी पहलुओं का क्रियान्वयं की जानकारी साझा की। डीएम ने निर्देश दिया कि जो मतदाता आवश्यक प्रपत्र जमा कर रहे हैं उनकी मैपिंग उसी दिन हर हाल में सुनिश्चित की जाए। कार्य में विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाब देही तय की जाएगी , उन्होंने जोर दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरसह पालन होना चाहिए। एसडीम डॉक्टर प्रशांत कुमार ने कहा कि इस अभियान में नाम, सरनेम में त्रुटि हुए मैपिंग अपूर्ण होने वाले मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी विधानसभाओं क्षेत्र में ई आर ओ, ए ई आर ओ व अतिरिक्त एईआरओ सुनवाई कर रहे है, जो भी मतदाता देश के नागरिक हैं, निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से आवश्यक प्रमाण देने के बाद सत्यापित किया जा रहा है ,निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का अनुपालन भी कराया जा रहा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!