उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

हाईस्कूल-इंटर परीक्षा की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुचिता एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए तनावमुक्त, अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार

कि नकल विहीन परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी

अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से एवं किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा विद्यार्थियों की सुरक्षित आवागमन एवं बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, परीक्षा में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति संतोषजनक रखने तथा पुलिस विभाग से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय द्वारा छात्रों के प्रवेश पत्र न रोके जाएं, अन्यथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सीसीटीवी निगरानी में सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए।किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!