इटहिया पंचमुखी महादेव शिव मंदिर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इटहिया शिव मंदिर का मेले तहत किया निरीक्षण और मातहतो को दिया निर्देश। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आने व जाने के मार्ग, पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं को देखा। मंदिरों पर बहुत अधिक भीड़ एकत्रित होने की दशा पुलिस ब्यवस्था हेतु, आवश्यक निर्देश दिया। मेला में भीड को नियंत्रित व सुरक्षा ब्यवस्था को सुदृढ़ हेतु 47 सी सी टीवी लगाये गये है कन्ट्रोल रूम को भी देखा गया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी निर्देशित किया गया। मेले में लगने वाली दुकानों को ब्यवस्थित तथा खाने पीने के सामानों पर जांच/निगरानी एवं सफाई व्यवस्था को अच्छी रखी जाए। विद्युत ब्यवस्था में केबल तारों का ही प्रयोग किया जाय, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके।
उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मन्दिर के कचरे को जैविक खाद के निर्माण हेतु निर्देशित किया। मंदिर परिसर और उसके आस–पास उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था करने, मोबाइल टॉयलेट, अग्निशमन व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया सभी कर्मचारियों की तैनाती परिचय पत्र के साथ करने का निर्देश दिया।इस दौरान एसडीएम निचलौल सिद्धार्थगुप्ता, तहसीलदार निचलौल अमित सिंह, सीओ बलन्त सिंह बीडियो सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



