राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल बृजमनगंज में छात्र छात्राएं हुए पुरस्कृत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत में स्थित राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के लिए खुशी और गर्व का पल आज रहा, जब देव संस्कृति विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.चंद्रशेखर गुप्ता एवं डॉ.दीपक कुमार जायसवाल रहे । पुरस्कार वितरण के दौरान दोनों चिकित्सकों ने बच्चों को परीक्षाओं में प्रतिभाग़ करने और पुरस्कार जीतने पर उन्हें बहुत बधाई दिया और कहा की आप की सफलताओं का प्रथम सोपान इन्हीं प्रतियोगिता परीक्षाओं से शुरू होता है। यदि आप इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं एवं स्कूली परीक्षाओं में सफलता अर्जित करते रहेंगे तो एक न एक दिन आपका नाम, आपके विद्यालय का नाम एवं क्षेत्र का नाम आपके द्वारा होगा ।अवश्य आप अपने जीवन में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के होनहार छात्र शिवम् सहानी ने पूरे जिले भर में दूसरा स्थान और शिवम् पांडेय तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तहसील स्तर पर स्थान ग्रहण कर पूरे क्षेत्र में अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। तहसील स्तर पर साक्षी राय,आशीष यादव, संध्या प्रथम स्थान, सुधा गुप्ता द्वितीय स्थान तथा सुधा यादव, पूनम ,आयुष कुमार, आदित्य साहनी, अलका गौंड,और दिव्या प्रजापति तीसरा स्थान प्राप्त किया है और और विद्यालय में विद्या सोनी,इंद्रजीत यादव, लक्ष्मी वर्मा,आयुष चौरसिया, प्रथम स्थान, अंकित आदित्य कुमार सानिया, एवं सुमन गुप्ता अंकित, आदित्य कुमार, विवेक यादव ,सुमन गुप्ता, आयुष चौरसिया, आशीष यादव दूसरे स्थान पर और फैजान अख्तर,अजीत विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा ,विपुल पांडेय,सुधा गुप्ता ,तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। संस्कृत ज्ञान विद्या पीठ के अधिकारियों में उमाशंकर यादव और संजय कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल यादव पुरस्कार वितरण में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबाष चन्द् यादव एवं उप प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों एवं हुए अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बच्चियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान भी किया गया। प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और बच्चों से भविष्य में और अधिक परिश्रम करके बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक ओम प्रकाश यादव,सिंधु गुप्ता,संत कुमार राय,अफजल अहमद,पूनम चौरसिया, सुनीता जायसवाल, सबीना,ममता मोर्य, महबूब आलम,शैलेश कुमार, रामकमल मौर्य,आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य,आकाश कुमार चौरसिया,दुर्गेश कुमार यादव सहित विद्यालय की सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।


