उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की किया अपील

महाशिवरात्रि, होली, रमजान पर्व को लेकर बृजमनगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

बृजमनगंज थाने पर शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत किया, बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। निर्धारित स्थान पर ही होलिका जलाएं। होली के त्योहार में बिना अनुमति के डीजे बजाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नशे का सेवन कर त्योहार खलल न डाले। आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन राय, राजन पासवान, आलोक यादव, ग्राम प्रधान मदन गोपाल यादव, महेश शर्मा, सोनू सिंह, दिलीप निषाद, पंकज यादव, रामशिला चौहान, रविन्द्र यादव, मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, अनूप चौरसिया, सूरज सिंह, आकर्ष जायसवाल, बंटी मद्धेशिया, गौरव यादव, अशोक गुप्ता, अब्दुल हकीम सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button