उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज में एक और हत्या या आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज के झनझनपुर में एक किशोर का शव गाँव के पास ही पेड़ में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की भीड़ देखते-देखते मौके पर इकठ्ठा हो गई ।पुलिस के साथ स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है ।

मृतक की पहचान राज शर्मा के रूप में हुई । वह चौक थाना क्षेत्र निवासी महेशपुर के गुड्डू शर्मा का पुत्र राज शर्मा था। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज झनझनपुर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला ,घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है ।सूचना पर पहुंचे पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई ,घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्ति के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी कोणों  को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!