उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

20फरवरी को,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वृहद ऋण शिविर आयोजित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 20 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे विकास भवन, महराजगंज में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष आयु के न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर अनुदान एवं मार्जिन मनी सब्सिडी का प्रावधान है। प्रथम चरण में 10 लाख रुपये तक ऋण तथा निर्धारित शर्तों के अनुसार ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। शिविर में व्यापार पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन, परियोजना चयन तथा ऋण वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर योजना का लाभउठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!