उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

श्यामदेउरवा में गोरखपुर  पुलिस टीम स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त में दरोगा की मौत। 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज श्यामदेउरवा दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस टीम की स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुए इस हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात क्षेत्र में गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, दारोगा गीता, चालक सुबह करीब दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक और एक महिला दारोगा समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाने की टीम एक मामले में दबिश देने कुशीनगर जिले के खड्डा

साढ़े छह बजे महराजगंज गोरखपुर की सीमा पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजरते समय स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर थी, और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।गोराखपुर पुलिस दबिश से वापस गोरखपुर जाते समय हुई दुर्घटना, पांच घायल

एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिहार के रहने वाले थे दारोगा संतोष कुमार- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक संतोष कुमार मूल रूप से सिवान (बिहार) के असांव स्थित सहसरांव गांव के निवासी थे। इस समय उनकी तैनाती थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गांव से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!