उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मेगा विधिक शिविर में 19,337 लाभार्थी लाभान्वित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन तथा जनपद न्यायाधीश के
आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज द्वारा मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया ।शिविर में न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की गठित समितियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं
से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आयोजन समिति में विशेष न्यायाधीश पी.सी. कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी शामिल रहे, जबकि प्रशासनिक नोडल अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार व अन्य अधिकारी नामित रहे । मेगा शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक परामर्श एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्री-कैम्प व मेगा कैम्प में चिन्हित 21,419 पात्रों में से कुल 19,337 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सचिव सुनिल कुमार नागर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!