उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निचलौल थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने निचलौल थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए और कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार तथा हवालात का बारीकी से जायजा लिया। अभिलेखों की स्थिति, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने तथा शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!