उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की – अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय कक्ष में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का – निस्तारण गंभीरता व प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, क्योंकि शासन स्तर पर भी इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चकमार्ग, नाली निर्माण जैसे प्रार्थनापत्रों को ‘मांग’ तथा अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों को ‘शिकायत’ की श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए। बिना ठोस कारण किसी भी प्रकरण को – ‘स्पेशल क्लोज’ न करने की सख्त हिदायत दी गई। अनावश्यक स्पेशल क्लोज पर शासन स्तर से कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रातः 10 बजे कार्यालय में

अनिवार्य रूप से उपस्थिति तथा 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी स्वयं

समीक्षा करें और शिकायतकर्ता से वार्ता कर ओटीपी प्राप्त करने के बाद ही प्रकरण बंद करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!