उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

राम नाथ पब्लिक जूनियर हाई स्कूल मदनपुरवा नवसागर में छात्र- छात्राएं हुए पुरस्कृत।

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बग्ला महाराजगंज।

 

धानी के नवसागर में स्थित राम नाथ पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के लिए खुशी और गर्व का पल आज रहा, जब देव संस्कृति विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षक शिवपूजन गुप्ता, भदई प्रसाद एवं मार्कण्डेय तिवारी रहे । पुरस्कार वितरण के दौरान सभी शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षाओं में प्रतिभाग़ करने और पुरस्कार जीतने पर उन्हें बहुत बधाई दिया और कहा की आप की सफलताओं का प्रथम सोपान इन्हीं प्रतियोगिता परीक्षाओं से शुरू होता है। यदि आप इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं एवं स्कूली परीक्षाओं में सफलता अर्जित करते रहेंगे तो एक न एक दिन आपका नाम, आपके विद्यालय का नाम एवं क्षेत्र का नाम आपके द्वारा होगा ।अवश्य आप अपने जीवन में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के होनहार छात्र शैलेष प्रजापति ने पूरे जिले भर में पहला स्थान और तहसील स्तर पर विजयलक्ष्मी दिव्या प्रजापति तथा शिल्पा जायसवाल ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान लाकर नाम रोशन किया तथा विद्यालय स्तर पर अजय कुमार नीरज गोपाल कुमार सत्यम चौधरी सत्यम प्रजापति श्याम मोहन सर्वेंद्र कुमार नैंसी भारती कनक प्रजापति आदि लोगों ने विद्यालय स्तर पर नाम रोशन किया सभी मुख्य अतिथियों तथा अभिभावकों ने माला पहनाकर बच्चों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों ने जिले एवं तहसील स्तर पर स्थान ग्रहण कर पूरे क्षेत्र में अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है और विद्यालय मे स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। संस्कृत ज्ञान विद्या पीठ के अधिकारियों में उमाशंकर यादव पुरस्कार वितरण में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर गुप्ता ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह भारती एवं सभी उपस्थित अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बच्चियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान भी किया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और बच्चों से भविष्य में और अधिक परिश्रम करके बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक सोनू प्रजापति ,पुरुषोत्तम मौर्य, अंजू मौर्य ,प्रिया चौधरी ,किरनभारती, सीमा प्रजापति, सृष्टि चौधरी सहित अभिभावक एवं विद्यालय की सभी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!