LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

क्षेत्र पंचायत सदस्य की नहीं हुई पुलिस में सुनवाई तो सैकड़ों लोगों को लेकर पहुंचे प्रमुख

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार विकास खंड के बिरनी गांव में बना खड़ंजा उखाड़ने के मामले में दो भाईयों के बीच हुए विवाद में लार पुलिस द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य की बात नहीं सुनने से नाराज ब्लाक के कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगलवार को लार प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह के नेतृत्व में थाने पर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह से मिलकर शिकायती पत्र दिया। बिरनी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकांत यादव लिखित शिकायत पुलिस कप्तान से किया । शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो लार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह की देख रेख में दर्जनों बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने थानाध्यक्ष से कहा कि सरकारी पैसे से बना रोड उजाड़ देना और पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करना पुलिस विभाग की संलिप्तता को दर्शाता है । उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक माह पहले भी खड़ंजा उखाड़ दिया गया था जिसको एक बार फिर मरम्मत कराया गया था । प्रभारी निरीक्षक ने सदस्यों को आश्वास्त किया कि मैं मौके पर जाकर रोड तोड़ने और ईट उठा के ले जाने वाले के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!