उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फार्मर रजिस्ट्री के लिए जन जागरूकता वाहन को किया गया रवाना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर में समस्त ग्राम फार्मर रजिस्ट्री के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विकास खण्ड अधिकारी मृत्युंजय यादव ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान पंचायत भवन, सीएससी, कृषि विभाग कार्यालय, संबंधित ग्राम प्रधान, लेखपाल पंचायत सहायक , रोजगार सेवक, सफाई कर्मी आदि से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सहायक विकास कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराता है तो वे सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। जैसे किसान सम्मान निधि योजना, किसान बीमा ,खाद बीज का अनुदान, फसल बीमा। इस दौरान एडीओ पंचायत सहायक अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!