उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य संभव-डॉ. ज्योत्सना।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों, सतपुड़ा, विंध्याचल व शिवालिक के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सभा सोनरा में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रथम सत्र में शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद

बालिका एवं महिला शिक्षा के समर्थन में मुख्य व पश्चिमी टोला में जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने शिक्षा संबंधी नारे लगाए और महिलाओं को हस्ताक्षर करना भी सिखाया। द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना ओझा मिश्रा ने महिला स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और संघर्ष से ही लक्ष्य प्राप्त होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. शांतिशरण मिश्र ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। अंतिम सत्र में बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण व स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!