LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रोजगार सेवकों का आठ माह से मानदेय बकाया, बीडीओ को ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार ब्लाक के रोजगार सेवकों का आठ माह से मानदेय बकाया है। इसे लेकर गुरुवार को रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधि मंडल लार के खंड विकास अधिकारी को पत्रक देकर मानदेय भुगतान की मांग की।
दशहरा, दिपावली व छठ जैसा त्यौहार बीत गया लेकिन आज तक मानदेय नहीं मिला। अब होली का त्योहार सामने है। रोजगार सेवको का मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर बच्चो की फीस जमा करना भी दुशवार हो गया है। ग्राम रोजगार सेवको का वर्ष 2015 से 2020 तक का ई०पी० ए० का पैसा 22 लाख दो वर्ष से ब्लाक के खाते में होल्ड है।
ज्ञापन देने वालों में राजनेत कुमार (ब्लाक अध्यक्ष), जितेन्द्र (महामन्त्री) अखिलेश प्रताप, कमलनारायण, जहीर आजार, राजेश, चन्दन, अवधेश, रिजवाना, रेनू, कचन लता, सरोज व अवधेश उपस्थित रहे।



