उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

त्योहारों को ध्यान में रखकर क्षेत्राधिकार की अगुवाई में फ्लैग मार्च।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बग्ला महाराजगंज
होली और रमजान के त्योहरों को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार की अगुवाई में बृजमनगंज पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च का आयोजन किया।
कार्यक्रम के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी  अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इसे शांति पूर्वक मनाएं। होली में हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्राधिकार ने जनता से अपील की कि वे होली में कस्बे की जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि त्यौहार में ऊंची आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई रंग नहीं लगवाना चाहता है तो उसे जबरदस्ती रंग न लगाए। उन्होंने त्यौहार में नशे के सेवन से बचने की सलाह दी।
इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, आलोक कुमार, अरविंद खरवार, नंदलाल चौरसिया सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!