17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, -2585 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत 17 मार्च 2026 से गेहूं खरीद शुरू होगी।
जनपद में कुल 138 गेहूं क्रय केंद्रों को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 49, पीसीयू के 42, यूपीएसएस के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र शामिल हैं। इनमें से 18 केंद्र मोबाइल क्रय केंद्र के रूप में संचालित होंगे। शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति
कुंतल निर्धारित किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु किसानों का पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। किसान खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल या यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान बोए गए रकबे का विवरण दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से आवेदन लॉक करना होगा। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर एनपीसीआई मैपिंग अवश्य करा लें।



