उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

समाधान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, निरीक्षण कर दिए निर्देश

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

श्यामदेउरवा मे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से से जन शिकायत की सुनवाई कि और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम नटवा जंगल निवासी कैलाश साहनी की पूर्व शिकायत की स्थिति मोबाइल पर जानी। मीणा ने श्यामदेउरवा थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश शिकायतकर्ता ने भूमि पैमाइश से संतुष्टि जताई। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में अधीनस्थों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायतें सुनने के बाद एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक व शस्त्रागार का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। डीएम ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!