उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थाने का किया औचक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने श्यामदेउरवा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार तथा कारागार का जायजा लिया और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शासन द्वारा जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि थाने की कार्यप्रणाली और प्रभावी बन सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!