उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु, श्याम बाबा में मगन होकर बीती रात।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बग्ला महराजगंज।

 

बृजमनगंज नगर पंचायत के रामलीला मैदान में शनिवार की शाम से श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु पूरी रात श्याम बाबा के भजनों नाचते गाते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। पूर्व विधायक ने बाबा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की, और उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बृजमनगंज में मारवाड़ी समुदाय द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महोत्सव से पूरा नगर भक्ति सागर डूब जाता है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस आयोजन की नितांत आवश्यकता है ताकि धार्मिक जागरण का कार्यक्रम होता रहे।

कार्यक्रम में गायिका शिप्रा सलोनी और प्रमोद चंचल ने पूरी रात अपनी प्रस्तुतियां देकर जनता का मन मोह लिया। गीतों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो कर नृत्य करते रहे।

कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के सहयोगियों के साथ साथ नटवर गोयल महेंद्र अग्रवाल सोना अग्रवाल एवं चंदन अग्रवाल कुन्दन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!