फरेंदा में 2 मार्च को होगा संत समागम एवं भंडारे का आयोजन -मौनी बाबा।
राममय होगा फरेन्दा का रामजानकी मंदिर- भागवत बाबा मौनी महाराज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
राम जानकी मंदिर दक्षिणी बाईपास फरेन्दा में संतों का समागम व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन *2 मार्च 2026* को निश्चित हुआ है । विगत वर्षों से सतत चले आ रहे इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साधु और संतों का समागम होता है, भगवान श्री राम को समर्पित यह कार्यक्रम वास्तव में बाबा तपसी महाराज द्वारा शुरू किया गया था और उसी परंपरा को उनके शिष्यों द्वारा श्री भगवत प्रसाद उर्फ मौनी बाबा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। श्री राम जानकी मंदिर दक्षिणी बाईपास के सर्वाकर व प्रबंधक भागवत प्रसाद उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि *2 मार्च* को संतों का समागम शुरू होगा और 3 मार्च को साधु -संतों की विदाई होगी और विदाई के उपरांत कार्यक्रम समाप्त होगा। उन्होंने भगवान राम में आस्था रखने वाले और मंदिर में आस्था रखने वाले लोगों से अपील किया है कि वह भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें ।



