उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

त्योहार में होली व रमजान को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

होली पर्व को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल बाजार में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।
यह अवसर गिले-शिकवे भुलाकर प्रेमपूर्वक एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का समय है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने में ही सच्चा आनंद निहित है। डीएम और एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएं। सोशल मीडिया की सतत निगरानी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!