उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नेपाल में आगामी चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील।

आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर, अन्य गतिविधियां रहेगी बंद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले चुनाव (प्रतिनिधि सभा सदस्य) को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए भारतीय प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक सीमा को पूर्णत: बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा गस्त निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। बॉर्डर पर 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों ने केवल मुख्य चेक पोस्ट पर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों सहित पगडंडी रास्तों और नदी के किनारे अनौपचारिक मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी है नेपाल सटे इलाकों में गस्त तेज कर दी गई। प्रशासन ने चुनाव के साथ-साथ आने वाले होली और रमजान पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार की रात 12 बजे से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक सीमा पूर्ण रूप से बंद रहेगी, केवल आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!