उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नेपाल चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील, सीमा पर हाई अलर्ट।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को लेकर की अवांछित आवाजाही या असामाजिक , भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चुनाव कराने के उद्देश्य से सीमा को अस्थायी रूप से सील किया गया है। इसका असर सीमावर्ती कस्बों जैसे ठूठीबारी, लक्ष्मीपुर खुर्द, बरगदवा, परसा मालिक, झूलनीपुर आदि में दिखाई दे रहा है, जहां सामान्य आवागमन थम गया है और सन्नाटा पसरा हुआ है। सीमा से सटे सभी प्रमुख और उप-नाकों पर चौकसी साथ वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की
तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात तत्वों की घुसपैठ न हो सके। इस बाबत एक, सरहद पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
सशस्त्र सीमा बल ठूठीबारी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि नेपाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए सीमा सील कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से सामान्य आवागमन पर रोक रहेगी, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। मेडिकल, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त टीम ने ठूठीबारी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रही है।मतगणना और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह अभियान जारी रहने की संभावना है। सीमावर्ती नागरिकों से भी अपील की गई है कि नियमों का पालन करें और सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग दें।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!