महाराजगंज

देश के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में अंकित रहेगा विजय दिवस—सूर्य प्रकाश गुप्त

 शहादत देने वाले सदैव किए जाएंगे याद

अड्डा बाजार, स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज
देश की आन मान शान शौर्य और स्वाभिमान की रक्षा करने वाले रणबाकुरे सदैव याद किए जाएंगे ।साथ ही देश की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए शहीद हुए सैनिक देश के प्रत्येक नागरिकों के धड़कन में सदैव धड़कते रहेंगे। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौककी प्रार्थना सभा में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में सूर्य प्रकाश गुप्त ने कही। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पाकिस्तान के कमांडर ए.के. नियाजी द्वारा भारत के कमांडर जगदीश सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था और भारत की जीत हुई। उन्होंने कहा कि आज वही पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश है। बताया कि इस युद्ध में 3900 सैनिक शहीद हुए तथा 10000 सैनिक घायल हुए। आज ही के दिन भारतीय रणवाकुरों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए विजय हासिल की। भारत कि यह विजय गाथा इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्ण काल के रूप में अंकित रहेगी।देश की रक्षा के लिए सदैव निष्ठा के साथ सैनिक अपने जान की आहुति देने के लिए तत्पर रहते हैं जिससे हमारा देश सदियों से अपने वीरता एवं विजय की गाथा लिखता आ रहा है। कार्यक्रम का संयोजन शैलेश कुमार पटेल एवं संचालन विनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता जगदम्बिका सिंह लेफ्टिनेंट शेषनाथ माता प्रसाद तुलसी प्रसाद आशुतोष कुमार अखिलेश कुमार मिश्र डॉ.पंकज कुमार गुप्त सुनील कुमार कृष्णानंद शुक्ला विनोद कुमार यादव रामसुखी यादव फूल बदन तबारक अली अरविंद कुमार दिलीप कुमार पांडेय रमेश कुमार सिंह भवानी शंकर पांडे समीक्षा त्रिपाठी अमृता सिंह शैलेश कुमार मधुकर राजेंद्र प्रसाद अक्षय कुमार अग्निहोत्री गोरख प्रसाद रोहित कुमार सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!