LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार पुलिस को मिली जबरदस्त कामयाबी, पिकप पर बिहार शराब ले जा रहे तस्कर दबोचे गए

भारी मात्रा में शराब बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया

क्षेत्र में सभी लोग होली की तैयारी में थे, उधर बिहार में अवैध रूप से बिक रही शराब के स्टाक की कमी को देखते हुए कुछ तस्करों ने पिकप में शराब भर कर बिहार ले जाते समय लार थाना क्षेत्र में ही उप निरीक्षक परवेज आलम की सक्रियता से दबोच लिए गए। इस मामले में दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए। पिकप सहित शराब सीज कर दी गयी।

आज दिनांक 04.03.2026 को प्रातःकाल संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ के पास से बिहार ले जायी जा रही एक बोलेरो पिकअप वाहन सं0 UP 52BT 8678 से अवैध अंग्रेजी शराब 49 पेटी officer”s choice 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग), 49 पेटी 8PM 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग), 2 पेटी McDOWELLS 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 96 बोटल(17 लीटर लगभग), 2 पेटीOLD MONK 375ML प्रत्येक पेटी में 24 कांच की बोटल कुल 48 बोटल(18 लीटर लगभग), 3पेटी OLD MONK 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 144 बोटल(26 लीटर लगभग) कुल लगभग 907 लीटर बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. प्रदीप कुमार पुत्र रामनाथ गौड साकिन बभनी सकरापार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया व 2. नीरज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान साकिन गोपलापुर थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उक्त पिकअप वाहन व वाहन पर लदे अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जा पुलिस में लिया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-56/2026 धारा 60 आबकरी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. प्रदीप कुमार पुत्र रामनाथ गौड साकिन बभनी सकरापार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
2. नीरज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान साकिन गोपलापुर थाना कोतवाली जनपद देवरिया

*बरामदगी का विवरण*
1. 49 पेटी officer”s choice 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग),
2. 49 पेटी 8PM 180ML प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 2352 पाउच (423 लीटर लगभग),
3. 2 पेटी McDOWELLS 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 96 बोटल(17 लीटर लगभग),
4. 2 पेटी OLD MONK 375ML प्रत्येक पेटी में 24 कांच की बोटल कुल 48 बोटल(18 लीटर लगभग),
5. 3 पेटी OLD MONK 180ML प्रत्येक पेटी में 48 कांच की बोटल कुल 144 बोटल(26 लीटर लगभग)
6. एक बोलेरो पिकअप वाहन सं0 UP 52BT 8678

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 परवेज आलम थाना लार जनपद देवरिया
2.हे0का0 चन्द्रमौलेश्वर थाना लार जनपद देवरिया
3.का0 अनिल कुमार थाना लार जनपद देवरिया
4.का0 दीपक प्रजापति थाना लार जनपद देवरिया
5.का0 मृत्युंजय मौर्य थाना लार जनपद देवरिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!