उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुरानी रंजिश को लेकर मार-पीट, एक घायल।

पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासिनी ने पुरन्दरपुर पुलिस को तहरीर देकर मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया है, कार्यवाई करने की मांग की है।
दिए तहरीर के अनुसार पुरंदरपुर सोनबरसा निवासिनी सबीरुननिसा पत्नी मोईन अली ने अपने पटिदार पर आरोप लगाया है कि दिनांक 4/3/026 अपराह्न 1:30 बजे जैनुद्दीन, आयशा पत्नी जैनुद्दीन व तसीबुन पत्नी गोलू निवासी पुरन्दरपुर सोनबरसा ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर उग्र हो गए और हमारे दरवाजे पर चढ़कर लात मुक्का , लाठी डंडे से मारने पीटने लगे हमारे शोर व चिल्लाने से बीच बचाव के लिए दौड़े जिससे उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर चोट लगी है इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!