45 अदद देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थानों द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत एक विवेचना का निस्तारण भी किया गया। इसी दौरान थाना भिटौली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश चौधरी पुत्र संपत, निवासी पिपरा खादर थाना भिटौली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे से 45 अदद बंटी-बबली देशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना भिटौली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त जनपद में 4 और 5 मार्च 2026 को विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 15 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



