उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज तहसील नौतनवा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, रास्ता, पेंशन, विद्युत सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद और आपसी विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!