स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर में नाली निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 7 में लंबे समय से नाली की सुविधा न होने से इस मुहल्ले के निवासियों के लोगों को नाली को लेकर काफी परेशानी हो रही थी ।इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को सौरभ जायसवाल के घर से डॉ चंद्रशेखर गुप्ता के घर तक नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ कर भूमि पूजन किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल व सभासद प्रतिनिधि मुकेश यादव की देखरेख में भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित सुविधा न होने से स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान थे। नगर अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, मुकेश यादव, विनय जायसवाल, दीपक कुमार, सागर कनौजिया, विमल जायसवाल, डॉ चंद्रशेखर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नाली निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल जी को धन्यवाद दिया है।



