उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्गा मंदिर परिसर में भागवत कथा व झांकी के आयोजन से शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित हरनामपुर चौराहे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत संगीतमय भागवत कथा एवं झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार 8 वर्ष से आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मंगलवार की देर शाम यज्ञ समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य सौंपा गया साथ ही कार्य को समय से पूरा करने का आग्रह किया गया जिससे आयोजन में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके। समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्त ने बताया यज्ञ का शुभारंभ 14 मार्च शनिवार को होगा और पूर्णाहुति 22 मार्च रविवार को होगी 28 मार्च शनिवार को भंडारे के आयोजन पर कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। आयोजन के बीच प्रत्येक दिन शाम को रसमयी भागवत कथा का गायन एवं वाचन किया जाएगा। यज्ञ के आचार्य विपिन नंदन शुक्ल महाराज होंगे।

बैठक में उपस्थित जनों में पुजारी राम नयन दास शीतलाल गुप्त सिद्धेश्वर चौरसिया आशीष जायसवाल गणेश जायसवाल जयप्रकाश गौड़ राकेश यादव रोहित अमरनाथ अवधेश मिश्र सहित तमाम वरिष्ठ जन रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!