उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

14 व 15 मार्च को होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 12 केंद्रों पर 18,240 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज, जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा को पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र पुलिस प्रभारियों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा से पहले सभी 12 केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन जांच कर लें। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामान रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था करने, प्रवेश द्वार के पास उचित प्रबंधन रखने तथा परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न होने देने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला प्रबंधक डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि 14 व 15 मार्च को चार शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!