LIVE TVअपराध

कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर घर में खींच ले जाने का आरोप

मईल थाने में केस दर्ज

 

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया

भूमि विवाद में समाधान दिवस पर दिए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने राजस्व विभाग से पैमाइस करा कर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया था। एक पक्ष द्वारा एक राय होकर मौके पर निर्माण कार्य कराया जाने लगा। दूसरे पक्ष ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रोकवा दिया। इससे खार खाये पक्ष ने कुंडौली निवासी अनुज सिंह उर्फ गौरव को उस समय मारपीट दिया जब वह गाँव के चौराहे के तरफ आ रहा था। आरोप है कि  विपक्षीगण और कुछ अज्ञात लोगो के द्वारा मारपीट के बाद मोबाइल छीन कर तोड दिये और पिस्टल कनपट्टी पर सटाकर जबरजस्ती घर में खिंचकर ले जाने लगे। अनुज उर्फ़ गौरव सिंह किसी प्रकार वहां से भाग निकला।

इस संबंध में मईल थाने में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!