उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 – 1285 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई पहली किश्त।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

 

महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि जारी की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की लाभार्थी श्रीमती गुंजा देवी से वर्चुअल संवाद कर उन्हें आवास स्वीकृत होने और पहली किश्त मिलने पर बधाई दी। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने गुंजा देवी से सरकार की अन्य योजनाओं का लाभमिलने की जानकारी भी ली और कहा

कि सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभप्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने लाभार्थियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई। जनपद महाराजगंज में कुल 1285 लाभार्थियों के खातों में प्रति लाभार्थी एक लाख रुपये की पहली किश्त ट्रांसफर की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 250 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। वहीं विधायक फरेंदा ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए धनराशि का सही उपयोग कर अपना घर बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, पीओ डूडा प्रेमशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!