प्राणघातक हमला व कट्टा लहराने का केस दर्ज
मईल थाने के कुंडौली गाँव का मामला

स्वाभिमान जागरण देवरिया
मईल थाना में कुंडौली निवासी कन्हैया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कुछ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमला व कट्टा तानने का केस दर्ज कराया है।
कन्हैया सिंह पुत्र स्व रामप्रितम सिंह ग्राम कुण्डौली ने पुलिस को दिए तहरीर में शिकायत की है कि दिनांक 15/3/26 को समय करीव 4 बजे मेरा भतिजा रजत सिंह पुत्र कृष्णानन्द सिंह शाम को चारा खिलाने वंगले पर गया था, जहा पहले से ही ताक लगाये दिग्विजय नरायण सिंह व राम रणविजय सिंह पुत्र हरदेव नरायण सिंह व अनुज व अनुप पुत्रगण दिग्विजय सिंह व अनुभव व अर्नव पुत्रगण राम राणविजय सिंह व उनके रिस्तेदार ग्राम सोनाडी थाना बरहज व नेमा थाना लार से करीव 5 से 7 लोग अज्ञात के साथ लाठी डण्डा कुदाल बेल्चा लोहे की राड व कट्टा लहराते हुए रजत पर लोहे की राड से सर पर वार कर दिया गया जहा हमारे भतिजा मौके पर गिर गया रास्ते में आने जाने वालो द्वारा शोर किया तो शोर पर विजय कुमार सिंह पुत्र स्व रामप्रितम सिंह व आलोक पहुचे जहा उक्त मुलिजमान दोनो लोगो को देखते ही मारना शुरु कर दिये जहा लोहे की राड से विजय कुमार सिंह का चोट लगने से हाथ फ्रेक्चर हो गया तथा आलोक की कमर में चोट लगी। रजत सिंह के सर में आठ टाका लगा है।
पुलिस सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।



