LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मराज्य

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 से 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर, देवरिया। सनातन धर्म और संस्कृति में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है, चैत्र नवरात्रि का सम्बंध मां दुर्गा के पूजन व हिंदू नवबर्ष के शुरुआत से होता है।इस वर्ष नवरात्रि पर्व की शुरुआत 19 मार्च से हो रहा है, पर्व का समापन व पूर्णाहुति 27 मार्च को है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस बार नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिन का है। व्रत के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। अगर किसी कारणवश इस समय कलश स्थापना न कर पाएं तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।यह मुहूर्त 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और अंतिम नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही कन्या पूजन व व्रत का पारण किया जाता है। पूरे नवरात्रि पर्व के दिन तामसी भोजन से दूर रहकर शुद्ध सात्विक भोजन व नौ दिन व्रत रहने वाले लोगों को फलाहार करना चाहिए।मां दुर्गा पवित्र मन से पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!