उत्तर प्रदेशफतेहपुर

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

खखरेरू फतेहपुर आगामी ईद और नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत खखरेरू कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें खखरेरू, किशनपुर, धाता एवं खागा थानों की पुलिस भी शामिल रही। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान खखरेरू थाना अध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह, किशनपुर थाना अध्यक्ष सत्यदेव गौतम, धाता थानाध्यक्ष अरविंद राय सहित अन्य थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस पहल का व्यापारी वर्ग और कस्बे के गणमान्य लोगों ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सतर्कता से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।

RAM BILASH

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!