उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने लेहरा मंदिर मेंला क्षेत्र में लिया सुरक्षा का जायजा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

प्रसिद्ध लेहड़ा माता मंदिर पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने दोपहर बाद लगभग चार बजे लेहड़ा मंदिर परिसर पहुंच कर मंदिर में दर्शन किया। मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज पंकज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!