उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पूर्वांचल के गांधी शिब्बन लाल सक्सेना मूर्ति स्थल क्षतिग्रस्त, जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने कठोर कार्रवाई की मांग।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज बृहस्पतिवार की बीती रात शहर स्थित स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक शिब्बन लाल सक्सेना जी की मूर्ति स्थल को एक कार की टक्कर से भारी क्षति पहुंची। हादसे में मूर्ति स्थल का पिलर टूट गया तथा चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर जनपद में रोष व्याप्त है। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब, महराजगंज ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि जिले की ऐतिहासिक धरोहर, सार्वजनिक संपत्ति और जनभावनाओं के प्रति घोर लापरवाही का मामला है। प्रेस क्लब ने कहा कि शिब्बन लाल सक्सेना जी की स्मृति से जुड़े स्थल को नुकसान पहुंचना पूरे जनपद के सम्मान पर सीधा आघात है। प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति स्थल की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। क्लब ने स्पष्ट कहा कि यह मामला जनभावनाओं, ऐतिहासिक गरिमा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!